कॉम्बिंग गश्त में 167 लंबित वारंटों की तामीली,भारी संख्या में वारंटियों की धरपकड़

कॉम्बिंग गश्त में 167 लंबित वारंटों की तामीली,भारी संख्या में वारंटियों की धरपकड़


Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देशानुसार दिनांक 30/31.05.2026 की दरम्यानी रात्रि में जिला शहडोल के समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष कॉम्बिंग गश्त का आयोजन किया गया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं पुलिस बल द्वारा सम्पूर्ण जिले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी, निगरानी/गुण्डा बदमाशों की चैकिंग, होटल/लॉज/ढाबा चैकिंग कार्यवाही की गई। गंभीर अपराधों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी एवं महिला संबंधी अपराधों के आदतन आरोपियों की चैकिंग हेतु सम्पूर्ण जिले में यह सघन अभियान चलाया गया। इस प्रभावी कार्यवाही के दौरान शहडोल पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयों से जारी लंबित वारंटों की तामीली में बड़ी सफलता प्राप्त की गई है। जिले भर के थानों द्वारा की गई कार्यवाही का संपूर्ण विवरण निम्नानुसार है। एक ही रात्रि में कुल 167 वारंटों की तामीली शहडोल पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि है। इस सघन अभियान से अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिली है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों पर नकेल कसने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Previous Post Next Post