पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति हुवे पुलिस अधिकारी को किया गया सम्मानित
Junaid Khan - शहडोल। पुलिस बल में अपनी दीर्घकालिक एवं उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले तीन पुलिस अधिकारी दिनांक 30 मई 2026 को अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर ससम्मान सेवानिवृत्त हुए। इन अधिकारियों ने पुलिस विभाग के विभिन्न थानों एवं शाखाओं में पदस्थ रहकर लगभग 41 वर्ष से अधिक समय तक अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन किया है। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का विस्तृत विवरण निम्न प्रकार है। कासउनि इंदभान सिंह सिरगोः 41 वर्ष, 08 माह और 30 दिन की अपनी सुदीर्घ सेवा के दौरान इन्होंने थाना कोतवाली, ब्यौहारी, मानपुर, और जयसिंहनगर सहित परिवहन विभाग में भी अपनी सेवाएं दीं। कासउनि प्रताप सिंह धुर्वे: 41 वर्ष, 08 माह और 13 दिन की सेवा के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। इन्होंने थाना कोतमा, अजाक, खैरहा, जैतपुर, गोहपारू और यातायात शाखा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कासउनि हीरा सिंहः इन्होंने भी 41 वर्ष, 08 माह और 13 दिन की सेवा पूर्ण की है। अपने कार्यकाल के दौरान थाना बुढार, जयसिंहनगर एवं एसडीओपी कार्यालय धनपुरी में इनकी पदस्थापना रही। अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर पुलिस अधिकारी को उपहार भेंट करते हुए शाल, श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। शहडोल पुलिस परिवार इन सभी अधिकारियों के पुलिस विभाग में दिए गए अमूल्य योगदान की सराहना करता है तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं शांतिपूर्ण भविष्य की कामना करता है। आयोजित कार्यक्रम में डीएसपी मुख्यालय शहडोल, रक्षित निरीक्षक शहडोल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टॉफ, सेवानिवृत पुलिस अधिकारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
