सिंहस्थ-2028' के दृष्टिगत प्रथम बैच के प्रशिक्षण का शुभारंभ

सिंहस्थ-2028' के दृष्टिगत प्रथम बैच के प्रशिक्षण का शुभारंभ


Junaid Khan - शहडोल। जिला पुलिस बल, शहडोल द्वारा आगामी 'सिंहस्थ-2028' के सफल और सुरक्षित आयोजन के लिए पुलिस बल को विशेष रूप से तैयार करने के उद्देश्य से आज प्रथम बैच के प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 01.06.2026 से 06.06.2026 तक चलेगा। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शहडोल स्थित पुराने पुलिस कंट्रोल रूम हॉल में किया जा रहा है। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ डीआईजी (DIG) शहडोल और पुलिस अधीक्षक शहडोल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य आगामी उज्जैन महाकुंभ (सिंहस्थ 2028) के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को अभी से तकनीकी और व्यावहारिक रूप से दक्ष बनाना है।

Previous Post Next Post