जल ही जीवन है के स्लोगन से गूंजा विराट नगर

गंगा दशमीं पर्व के अवसर पर आयोजित हुए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम 


Junaid Khan - शहडोल। 26 मई 2026- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशमीं के पावन पर्व पर नगरपालिका शहडोल अंतर्गत हेडगेवार पार्क में जिला स्तरीय कलष यात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयेाजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने मॉ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए सदस्य जिला योजना समिति श्रीमती अमिता चपरा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल की एक-एक बंदू सहेजने हेतु हम सबका दायित्व है कि बावड़ियो, कुओं, तालाबो आदि अन्य जल स्त्रोतो को संरक्षित करें। उन्हें पुर्नजीवित करने के लिए सामूहिक प्रयास करनें होगे, जल के जीवन बिना जीवन संभव नही है। उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान में बढ़ चढ़कर आमजन सहभागी बनें और वर्तमान तथा आने वाली पीढी के भविष्य को सुरक्षित करने में अपना योगदान दें। कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए अध्यक्ष नगरपालिका श्री घनश्याम जायसवाल ने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए हमें प्रकृति द्वारा दिए गए अमूल्य उपहार जल को सहेजना होगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक वर्षा, भू-जल और सतही जल जैसे नदी तालाब एवं अन्य पुरानेे जल संरचनाओ से ही मिलता है इसे मानव द्वारा निर्मित नही किया जा सकता है, इसलिए हमें जो प्रकृति ने उपहार दिया है उसके संरक्षण एवं संवर्धन में प्रत्येक नागरिक अपनी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारो द्वारा जल संरक्षण एवं संवर्धन पर आधारित नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधियो, अधिकारियो एवं स्थानीय लोगो द्वारा जल ही जीवन है, जल बचाना हम सबका दायित्व है, जय नर्मदे, जय गंगा मइया के जयकारों से परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग, संयुक्त आयुक्त विकास श्री मुद्रिका सिंह, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री प्रकाश जगवानी, मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा मनोनीत पार्षद श्री विनय केवट, पार्षद श्री सिल्लू रजक, राकेश सोनी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन मुख्य नगरपालिका अधिकारी शहडोल श्रीमती आशा भंडारी ने किया।

Previous Post Next Post