बैल (पशु )चोरी का आरोपी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम के निर्देशन एवं एसडीओपी अनूपपुर नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा ग्राम करहीवाह में कृषक टीकम कोल के घर के सामने बंधे हुए तीन नग बैल चोरी के मामले में तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए पशु चोरी के आरोपी भारत सिहं गोड़ निवासी ग्राम ठेही थाना जैतहरी अनूपपुर को गिरफ्तार कर चोरी किये तीन नग बैल को बरामद किया है। दिनांक 30.05.2026 को कृषक टीकम कोल पिता मण्डल कोल उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम करहीवाह अनूपपुर के द्वारा थाना कोतवाली अनूपपुर में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि गत रात्रि में उसके घर के बाहर बंधे हुए तीन नग बैल (कुल कीमती करीब 45, 000 रूपये ) को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है जिस पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 307/26 धारा 303(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक संतोष वर्मा, प्रधान आरक्षक नितिन नामदेव, आरक्षक संजय सिहं की टीम के द्वारा रात्रि में ही पशु चोर की पतासाजी की जाकर भारत सिहं गोड़ पिता जयहिन्द सिहं गोड़ उम्र करीब 25 साल निवासी ग्राम ठेही थाना जैतहरी अनूपपुर से चोरी किये गये तीन नग बैल बरामद किये जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार पशु चोर भारत सिहं गोड़ अन्य पशुओ की चोरी के मामले में पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी भारत सिहं गोड़ के विरूद्ध पूर्व से ही थाना राजेन्द्रग्राम में आपराधिक प्रकरण दर्ज है।

