संयुक्त निदेशक जन गणना ने मकान सूचीकरण कार्य का किया निरीक्षण

संयुक्त निदेशक जन गणना ने मकान सूचीकरण कार्य का किया निरीक्षण


Junaid Khan - शहडोल। 07 मई 2026- संयुक्त निदेशक जनगणना जय शहजात पुरी ने जनगणना 2027 अंतर्गत धनपुरी में किये जा रहें मकानसूचीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोई भी मकान अथवा व्यक्ति सूचीकरण से वंचित न रहें तथा सभी प्रगणकों को प्राप्त डाटा का क्रॉस वेरिफिकेशन सुनिश्चित करते हुए कार्य में प्रगति लाएं। संयुक्त निदेशक ने घर-घर जाकर मकानसूचीकरण हेतु लोगो से चर्चा कर जनगणना कार्य में सहयेाग करने हेतु अपील की। उन्होंने कहा कि मकानसूचीकरण हेतु प्रगणको को सटीक एवं सत्यता के साथ जानकारी दें। निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक श्री आशीष श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री सरोधन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

Previous Post Next Post