वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन ने कसी अपनी कमर

शहडोल संभाग और जिला पदाधिकारियों की सूची जारी प्रशासनिक मुस्तैदी और एसोसिएशन की सक्रियता से मिला बुजुर्गों के हक को नया बल 

प्रांतीय अध्यक्ष एड. राजकुमार दुबे ने जारी की संघ अधिसूचनाएं, सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन 





Junaid Khan - शहडोल। क्षेत्रीय जनहित, सामाजिक सरोकारों और बुजुर्गों की समस्याओं से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद धरातल पर इसका एक बड़ा और व्यापक असर देखने को मिला है। वरिष्ठ नागरिकों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध 'वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन' (म.प्र. पंजीयन क्रमांक 04/14/01/23417/2023) ने शहडोल संभाग और जिला स्तर पर अपने संगठन को और अधिक अभेद्य, मजबूत व गतिशील बनाने के लिए नई नियुक्तियों और मनोनयन की आधिकारिक घोषणा कर दी है। जबलपुर स्थित प्रांतीय कार्यालय (1901, पुरवा, गढ़ा, जबलपुर, मो. नं. 9425383380, 7999706974) से प्रांतीय अध्यक्ष एड. राजकुमार दुबे द्वारा अलग-अलग महत्वपूर्ण संघ अधिसूचनाएं जारी की गई हैं। इन अधिसूचनाओं के माध्यम से शहडोल संभाग और जिले की कमान ऐसे समर्पित और अनुभवी पदाधिकारियों के हाथों में सौंपी गई है, जो वरिष्ठ नागरिकों की हर छोटी-बड़ी समस्याओं का शासन-प्रशासन के स्तर पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित कराएंगे।

शक्तियों का प्रयोग कर प्रांतीय अध्यक्ष ने दी निर्वाचन को मंजूरी, 

जिला संगठन को मिले नए स्तंभ संगठन के वैधानिक प्रावधानों के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष एड. राजकुमार दुबे ने शहडोल जिले में पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन का पूर्ण अनुमोदन कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी शहडोल श्री रामनरेश तिवारी की कुशल देखरेख में यह पूरी निर्वाचन प्रक्रिया अत्यंत पारदर्शी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। संघ अधिसूचना (क्रमांक 267, दिनांक 29-05-26) के तहत, श्री आर एल तिवारी (मो. नं. 9399978277) को जिला शहडोल का 'जिला अध्यक्ष' पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। इसके साथ ही, जिला संगठन को और विस्तार देते हुए अधिसूचना (क्रमांक 269, दिनांक 29-05-26) के माध्यम से श्री अशोक कुमार द्विवेदी (निवासी वार्ड नम्बर 4, शहडोल, मो. नं. 7878193136) को 'जिला सचिव' के पद पर तथा श्री राममिलन शर्मा (निवासी वार्ड नं. 17, बाणगंगा रोड, अमन पैलेस के पीछे, शहडोल, मो. नं. 9425181925) को 'जिला कोषाध्यक्ष' के अत्यंत महत्वपूर्ण व जिम्मेदारी भरे पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। प्रांतीय नेतृत्व ने आशा व्यक्त की है कि यह त्रिमूर्ति जिला स्तर पर संगठन को एक नई ऊंचाई प्रदान करेगी।

संभागीय स्तर पर अनुभवी चेहरों को मिली कमान, कसी गई सांगठनिक कमर

जिला संगठन के साथ-साथ शहडोल संभाग स्तर पर भी संगठन को गति देने के लिए प्रांतीय कार्यालय द्वारा बड़े फैसले लिए गए हैं। संघ अधिसूचना (क्रमांक 272, दिनांक 16-05-26) के अनुसार, श्री रमाशंकर गौतम (सेवानिवृत्त प्राचार्य डाइट, निवासी शिवम् कॉलोनी, शहडोल, मो. नं. 9131649691) को उनकी प्रशासनिक दक्षता और दीर्घकालिक सांगठनिक अनुभव को देखते हुए 'संभागीय समन्वयक, संभाग शहडोल' के पद पर मनोनीत किया गया है। संभागीय समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए एक अन्य महत्वपूर्ण अधिसूचना के माध्यम से श्री रविकरण त्रिपाठी (मो. नं. 9301303324) को 'संभागीय अध्यक्ष, संभाग शहडोल' के पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। प्रांतीय अध्यक्ष एड. राजकुमार दुबे ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आह्वान किया है कि वे पूरी निष्ठा से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।

प्रशासनिक मुस्तैदी की अनूठी मिसाल: शासन के नियमों का हो रहा कड़ाई से पालन

इस पूरे सांगठनिक चुनाव और गठन की प्रक्रिया में स्थानीय प्रशासन, संभाग और जिला निर्वाचन अधिकारी की भूमिका बेहद सराहनीय, संवेदनशील और गौरवमयी रही है। गौरतलब है कि म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग के ऐतिहासिक आदेश (क्रमांक एफ. 10-25/96/1-15/ का भोपाल, दिनांक 27 अगस्त 1996) के अनुसार, वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन के पत्रों का उत्तर देना और उनकी मांगों पर त्वरित संज्ञान लेना प्रशासन के लिए अनिवार्य है। इस नियम का सम्मान करते हुए प्रशासन ने पूरा सहयोग प्रदान किया है। संगठन की ओर से इस पूरी सांगठनिक अधिसूचना की प्रतिलिपियां अग्रिम कार्रवाई और आवश्यक सूचनार्थ हेतु प्रमुख सचिव (म.प्र. शासन भोपाल), कमिश्नर (संभाग शहडोल), कलेक्टर (जिला शहडोल), पुलिस अधीक्षक (जिला शहडोल) के साथ-साथ जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर के समस्त पदाधिकारियों तथा जिला निर्वाचन अधिकारी व प्रभारी शहडोल संभाग श्री रामनरेश तिवारी को सादर प्रेषित की गई हैं। शासन और प्रशासन के इस सकारात्मक रवैये से पूरे क्षेत्र के पेंशनरों और बुजुर्गों में भारी उत्साह है।

Previous Post Next Post