अवैध कोयला उत्खनन एवं भंडारण के विरुद्ध शहडोल पुलिस की बड़ी कार्यवाही, लगभग 10 टन अवैध कोयला जप्त

अवैध कोयला उत्खनन एवं भंडारण के विरुद्ध शहडोल पुलिस की बड़ी कार्यवाही, लगभग 10 टन अवैध कोयला जप्त


Junaid Khan - शहडोल। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। थाना अमलाई पुलिस द्वारा अवैध कोयला उत्खनन एवं भंडारण के विरुद्ध महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई। दिनांक 14.06.2026 को थाना प्रभारी अमलाई निरीक्षक भूपेन्द्रमणि पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस बल, राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र भ्रमण एवं गश्त के दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना पर बटुरा गौशाला के आगे बरमसिया झाड़ियों के पास लगभग 10 टन अवैध खनिज कोयला, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 हजार रुपये है, रखा हुआ पाया गया। उक्त कोयला किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से उत्खनन कर बिक्री हेतु संग्रहित किया गया था। मौके एवं आसपास के क्षेत्र में अज्ञात आरोपी की तलाश एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई, किन्तु उसके संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। तत्पश्चात् उक्त अवैध खनिज कोयला विधिवत जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। जप्तशुदा कोयले को जेसीबी की सहायता से लोड कर थाना परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है। प्रकरण में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना अमलाई में धारा 303(2) बी.एन.एस. एवं 4/21 खनिज अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है। अमलाई पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है। सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अमलाई निरीक्षक भूपेन्द्रमणि पाण्डेय के नेतृत्व में प्रआर. जयवेन्द्र सिंह, प्रआर. गणेश पाण्डेय, आरक्षक तीरथ सिंह, आरक्षक आकाश कुमार सहित राजस्व एवं खनिज विभाग के अधिकारियों की सराहनीय भूमिका रही।

Previous Post Next Post