नगर पालिका प्रांगण में लगा जनकल्याण शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिक

नगर पालिका प्रांगण में लगा जनकल्याण शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिक 


Junaid Khan - शहडोल। 15 जून 2026- नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा नगर क्षेत्र के नागरिकों एवं हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रांगण में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और नगर पालिका सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में नगर पालिका की सभी शाखाओं द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और योजनाओं के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा डोली के निर्देशन तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी निशांत सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। नगर पालिका परिषद शहडोल के अनुसार 15, 16 एवं 18 जून 2026 को नगर के विभिन्न वार्डों में जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका ने नागरिकों से अपने-अपने वार्ड में आयोजित शिविरों में पहुंचकर शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।

Previous Post Next Post