अधिक से अधिक हितग्राही शिविर में आएं और योजनाओ का लाभ उठाएं - विधायक
Junaid Khan - शहडोल। 15 जून 2026- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देशानुसार शहडोल जिले के ग्राम पंचायतों में जन कल्याण शिविरो का आयोजन किया जा रहा है। उक्त शिविरों में विभागीय अधिकारियों द्वारा लोगो की समस्या एवं आवेदन प्राप्त किये जा रहे तथा यथासंभव निराकरण करने की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जा रही है। शिविर में आए लोगो को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी देकर लोगो को लाभ लेने हेतु प्रेरित भी किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में जनपद पंचायत बुढार में विधायक श्री जयसिंह मरावी की उपस्थिति में जन कल्याण शिविर आयोजित किया गया। विधायक श्री जयसिंह मरावी ने जन कल्याण शिविर को सम्बोंधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश भर में जन कल्याण शिविरो का आयेाजन किया जा रहा है। इसका उददेश्य अंतिम छोर तक बैठक पात्र व्यक्तियो को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ दिलाना एवं कोई भी पात्र हितग्राही योजना से वंचित न रहें। उन्होंने कहा कि जन कल्याण शिविर में ज्यादा से ज्यादा व्यक्ति आएं और पात्रतानुसार योजनाओ का लाभ उठाएं। जन कल्याण शिविर में आए व्यक्तियो की समस्या एवं शिकायतें सुनी गई एवं त्वरित निराकरण करने की कार्यवाही की गई। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सुश्री उमा धुर्वे , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री दीपक मंडावी, जनपद उपाध्यक्ष श्री हर्षप्रताप सिंह, दौलत मनवानी, जनपद सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं हितग्राही उपस्थित रहें।
