शहडोल पुलिस महकमे में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी,110 पुलिसकर्मियों का थोकबंद तबादला,देखें पूरी सूची कौन कहां गया

स्थानांतरण नीति 2026 के तहत एसपी रामजी श्रीवास्तव का कड़ा एक्शन,एक ही जगह जमे अधिकारियों व कर्मचारियों की कटी 'मलाई', महकमे में हड़कंप 


Junaid Khan - शहडोल। जिला पुलिस महकमे में प्रशासनिक शुचिता, पारदर्शिता और कानून-व्यवस्था को नए सिरे से मजबूत करने के उद्देश्य से शहडोल पुलिस कप्तान ने अब तक का सबसे बड़ा और कड़ा कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) रामजी श्रीवास्तव (भा.पु.से.) द्वारा जारी एक व्यापक और ऐतिहासिक आदेश के तहत जिले के विभिन्न थानों, चौकियों, विशेष शाखाओं और यातायात में लंबे समय से जमे 110 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से थोकबंद तबादला कर दिया गया है। स्थानांतरण नीति 2026 के कड़े प्रावधानों के अधीन, एक ही पदस्थापना स्थल पर लगातार 4 वर्ष या एक ही अनुभाग में 10 वर्ष की अवधि पूर्ण कर चुके इन पुलिसकर्मियों को हटाकर नई जगह भेजा गया है। माननीय प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद जारी हुई इस सूची से जहां पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, वहीं प्रशासनिक स्तर पर इसे पुलिसिंग को चुस्त-दुरुस्त करने वाली एक बेहद सराहनीय और बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। एसपी ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी स्थानांतरित कर्मचारी एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से नए थानों में अपनी आमद दर्ज कराएं।

इन सूबेदार,उपनिरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षकों के बदले क्षेत्र

प्रशासनिक सर्जरी के तहत सबसे पहले थानों की मुख्य कमान और प्रभारियों के स्तर पर बदलाव किया गया है। जारी सूची के अनुसार,1.प्रियंका शर्मा (सूबेदार) - यातायात से रक्षित केंद्र। 2.आनंद कुमार झारिया (उप निरीक्षक) - सोहागपुर से कोतवाली 3. करतार सिंह (सहायक उप निरीक्षक) - अमलाई से खैरहा। 4. अंजना अहिरवार (महिला कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक) - धनपुरी से सिंहपुर। 5. सुरेश अहिरवार (कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक) - कोतवाली से जयसिंहनगर। 6. आनंद संत (कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक) - कोतवाली से केशवाही। 7. मो. सफी (कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक) - सोहागपुर से यातायात। 8. रामनारायण पाण्डेय (कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक) - सोहागपुर से जैतपुर 9. सूर्यभान सिंह मरावी (कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक) - सोहागपुर से गोहपारू। 10. संतोष सिंह (कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक) - केशवाही से कोतवाली। 11. रामकरन सिंह (कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक) - खैरहा से धनपुरी। 12. लालदास चौधरी (कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक) - जैतपुर से कोतवाली। 13. चमूरू प्रसाद कोल (कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक) - जैतपुर से अमलाई। 14. शिवराम सिंह (कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक) - झींकबिजुरी से सोहागपुर। 15. दिनेश द्विवेदी (कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक) - सीधी से जयसिंहनगर। 16. साहब सिंह (कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक) - सीधी से सोहागपुर। 17. भागचन्द्र चौधरी (कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक) - गोहपारू से सोहागपुर

प्रधान आरक्षकों की नई जमावट,सोहागपुर से कोतवाली तक भारी फेरबदल 

फील्ड में कानून-व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले प्रधान आरक्षकों (हेड कांस्टेबल) की सूची में भी व्यापक बदलाव किया गया है, ताकि थानों की कार्यप्रणाली को नई ऊर्जा दी जा सके। 18. सुनील शर्मा (प्रधान आरक्षक 204) - कोतवाली से रक्षित केंद्र। 19. रमेश मिश्रा (प्रधान आरक्षक 361) - पपौंध से देवलोंद। 20. रामपाल सेन (प्रधान आरक्षक 398) - महिला थाना से अजाक। 21. मोहम्मद जाहिद (कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 133) - जैतपुर से अमलाई। 22. दिनेश प्रसाद केवट (कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 154) - कोतवाली से गोहपारू। 23. राकेश शुक्ला (कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 189) - गोहपारू से जयसिंहनगर। 24. हेमन्त सिंह (कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 215) - सीधी से धनपुरी। 25. रामप्रसाद पाटले (कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 227) - अमलाई से जैतपुर। 26. मनोज शुक्ला (कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 266) - सोहागपुर से सिंहपुर। 27. राजेन्द्र प्रसाद राठौर (कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 303) - धनपुरी से बुढार। 28. दिनेश सिंह (कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 305) - धनपुरी से बुढार। 29. सुखेन्द्र त्रिपाठी (कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 338) - ब्यौहारी से पपौंध। 30. पवन शुक्ला (कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 369) - खैरहा से सिंहपुर। 31. गणेश पाण्डेय (कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 393) - अमलाई से कोतवाली। 32. अमृतलाल प्रजापति (कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 401) - गोहपारू से यातायात। 33. अखण्ड प्रताप सिंह (कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 403) - सीधी से सिंहपुर। 34. मुकेश कुमार जायसवाल (कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 497) - अमलाई से सिंहपुर। 35. पुष्पेन्द्र कुमार (कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 503) - अमलाई से सोहागपुर। 36. नरेन्द्र सिंह (कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 508) - खैरहा से गोहपारू। 37. सोनू सिंह (कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 51) - यातायात से खैरहा। 38. रामप्रकाश सिंह (कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 523) - सोहागपुर से बुढार। 39. रामनिवास पाण्डेय (कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 535) - सोहागपुर से जैतपुर। 40. सूरज सिंह (कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 574) - देवलोंद से जैतपुर। 41. नरेन्द्र सिंह (कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 648) - जैतपुर से गोहपारू। 42. रमेश पाटले (कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 651) - कोतवाली से सोहागपुर। 43. अशोक सिंह बडकरे (कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 660) - जैतपुर से धनपुरी। 44. ध्रुव शर्मा (कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 67) - यातायात से कोतवाली। 45. सुभाष महोविया (कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 677) - जैतपुर से सिंहपुर। 46. मनीष सिंह धुर्वे (कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 198) - सिंहपुर से ब्यौहारी। 47. सोमित पटेल (कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 356) - सिंहपुर से खैरहा। 48. देवेन्द्र पाण्डेय (कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 384) - सिंहपुर से सीधी। 49. ईश्वर सिंह मरकाम (कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 434) - सिंहपुर से अमलाई। 50. महेन्द्र सिंह परस्ते (कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 498) - सिंहपुर से अमलाई। 51. विजय सिंह (कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 174) - गोहपारू से जैतपुर। 52. खेम सोनवानी (महिला कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 239) - अजाक से कोतवाली। 53. सरिता सिंह राठौर (महिला कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 28) - बुढार से कोतवाली। 54. ललिता पटेल (महिला कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 510) - ब्यौहारी से कोतवाली। 55. बसंता सिंह (महिला कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 521) - बुढार से सोहागपुर। 56. सविता धुर्वे (महिला कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 717) - बुढार से अमलाई। बड़ी संख्या में आरक्षकों का भी हुआ फेरबदल, बदले जमीनी समीकरण। थाना स्तर पर आम जनता से सीधे सरोकार रखने वाले आरक्षकों (कांस्टेबल) की सूची सबसे लंबी है। प्रशासनिक कसावट के लिए इन्हें एक थाने से दूसरे थाने में पदस्थ किया गया है। 57. प्रदीप बरकड़े (आरक्षक 168) - गोहपारू से धनपुरी। 58. गुरुदयाल उइके (आरक्षक 655) - गोहपारू से सोहागपुर। 59. अजय कुमार (आरक्षक 683) - महिला थाना से अजाक। 60. आलोक सिंह बघेल (आरक्षक 740) - सिंहपुर से खैरहा। 61. अतुल पाण्डेय (आरक्षक 103) - धनपुरी से अमलाई। 62. संजय उपाध्याय (आरक्षक 110) - यातायात से महिला थाना। 63. जयकृष्ण चतुर्वेदी (आरक्षक 195) - बुढार से सोहागपुर। 64. जयेन्द्र सिंह (आरक्षक 25) - जैतपुर से जयसिंहनगर। 65. शोभनाथ यादव (आरक्षक 263) - पपौंध से जैतपुर। 66. सुजीत सिंह (आरक्षक 278) - जयसिंहनगर से ब्यौहारी। 67. कुशल सिंह (आरक्षक 328) - झींकबिजुरी से सोहागपुर। 68. विजय महरा (आरक्षक 364) - जैतपुर से गोहपारू। 69. अरुण कुमार परस्ते (आरक्षक 365) - एसडीओपी कार्यालय ब्यौहारी से यातायात। 70. कमलेश कुर्मी (आरक्षक 389) - अजाक से महिला थाना। 71. रवि कुमार मानिकपुरी (आरक्षक 442) - खैरहा से बुढार। 72. शिवकुमार मरकाम (आरक्षक 549) - सीधी से जयसिंहनगर। 73. पुष्पेन्द्र सिंह (आरक्षक 556) - महिला थाना से यातायात। 74. सुरेश सिंह (आरक्षक 608) - जयसिंहनगर से पपौंध। 75. दीपक रावत (आरक्षक 610) - देवलोंद से पपौंध। 76. राजेन्द्र शुक्ला (आरक्षक 612) - सोहागपुर से अमलाई। 77. धर्मेंद्र शुक्ला (आरक्षक 613) - धनपुरी से जयसिंहनगर। 78. राजेश शर्मा (आरक्षक 615) - धनपुरी से खैरहा। 79. चन्द्रभूषण तिवारी (आरक्षक 616) - बुढार से धनपुरी। 80. उदयभान सिंह (आरक्षक 637) - जयसिंहनगर से सीधी। 81. अजय बाधम (आरक्षक 650) - धनपुरी से सिंहपुर। 82. अजय कुमार प्रजापति (आरक्षक 654) - दर्शिला से धनपुरी। 83. धीरज यादव (आरक्षक 662) - यातायात से अजाक। 84. विजयपाल सिंह (आरक्षक 667) - यातायात से खैरहा। 85. अमित सिंह (आरक्षक 678) - धनपुरी से कोतवाली। 86. संजय कुमार उइके (आरक्षक 688) - खैरहा से धनपुरी। 87. सतीश चौरसिया (आरक्षक 702) - खैरहा से केशवाही। 88. रोहित कुमार (आरक्षक 703) - जयसिंहनगर से ब्यौहारी। 89. रंजन राय (आरक्षक 709) - सीधी से कोतवाली। 90. धीरशाह बैगा (आरक्षक 711) - जयसिंहनगर से ब्यौहारी। 91. गणेश सिंह (आरक्षक 720) - केशवाही से जैतपुर। 92. नरेन्द्र कुमार यादव (आरक्षक 727) - अमलाई से सीधी। 93. मनरूप सिंह (आरक्षक 728) - महिला थाना से अजाक। 94. शंकर सिंह श्याम (आरक्षक 744) - ब्यौहारी से जयसिंहनगर। 95. सोनू कुमार दुबे (आरक्षक 745) - जैतपुर से धनपुरी। 96. राममोहन शर्मा (आरक्षक 750) - जैतपुर से गोहपारू। 97. मुकेश कुमार राय (आरक्षक 752) - सीधी से खैरहा। 98. तरुण गवले (आरक्षक 760) - कोतवाली से महिला थाना। 99. बीरेन्द्र मौर्य (आरक्षक 778) - धनपुरी से कोतवाली। 100. राजबिहारी पटेल (आरक्षक 786) - देवलोंद से ब्यौहारी। 101. राजीव सिंह (आरक्षक 803) - ब्यौहारी से एसडीओपी कार्यालय ब्यौहारी। 102. अतुल कुमार शुक्ला (आरक्षक 825) - कोतवाली से यातायात।

महिला आरक्षकों की भी जिम्मेदारी में बदलाव 

महिला सुरक्षा और थानों में महिला पुलिसकर्मियों की सक्रियता को संतुलित करने के लिए एसपी ने महिला आरक्षकों को भी नई पदस्थापना दी है। 103. सरूणा बैगा (महिला आरक्षक 700) - महिला थाना से सोहागपुर। 104. सतरूपी देवी (महिला आरक्षक 632) - महिला थाना से कोतवाली। 105. सुरभी उमरिया (महिला आरक्षक 445) - देवलोंद से ब्यौहारी। 106. कीर्ति मरावी (महिला आरक्षक 494) - अमलाई से बुढार। 107. चम्पा सिंह (महिला आरक्षक 597) - कोतवाली से अजाक। 108. वैशाली व्यास (महिला आरक्षक 647) - सोहागपुर से कोतवाली। 109. सरोज बैगा (महिला आरक्षक 769) - ब्यौहारी से जयसिंहनगर। 110. आज्ञावती मरावी (महिला आरक्षक 827) - खैरहा से धनपुरी

वरिष्ठ अधिकारियों को त्वरित अनुपालन की जिम्मेदारी, कड़े निर्देश जारी 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी इस वृहद आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए सभी संबंधित प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक (शहडोल जोन) और पुलिस उपमहानिरीक्षक (शहडोल रेंज) को इसकी प्रतिलिपि सादर सूचनार्थ प्रेषित की गई है। साथ ही, अनुभागीय अधिकारी (एसडीओपी धनपुरी व बुढार) को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्राधिकार के थानों व चौकियों से स्थानांतरित कर्मचारियों की अविलंब रवानगी कराएं और 01 सप्ताह के भीतर इसकी पालन प्रतिवेदन रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेजें। रक्षित निरीक्षक (आरआई) को वास्ते ओबी और सभी थाना प्रभारियों को स्थानांतरित अमले को बिना देरी कार्यमुक्त करने को कहा गया है, जिससे यह साफ है कि कानून-व्यवस्था की मजबूती के लिए इस बार प्रशासन पूरी तरह सख्त और मुस्तैद नजर आ रहा है।

Previous Post Next Post