ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के शहडोल प्रथम नगर आगमन पर किया गया भव्य स्वागत

ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के शहडोल प्रथम नगर आगमन पर किया गया भव्य स्वागत 


Junaid Khan - शहडोल। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पाटीदार के प्रथम शहडोल नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया भव्य स्वागत। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए रविवार को बताया है कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार के शहडोल नगर आगमन पर नव नियुक्त ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री राकेश कनौजिया के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहडोल नगर के जय स्तंभ चौक पर एकत्रित होकर पवन पाटीदार का फूल माला पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं आतिशबाजी व ढोल नगाड़े के साथ किया भव्य स्वागत। जय स्तंभ चौक में स्वागत के पश्चात ई रिक्शा में सवार हुए ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार ने ई-रिक्शा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री द्वारा ईंधन की बचत, प्रदूषण नियंत्रण और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील का असर अब जनप्रतिनिधियों के व्यवहार में भी दिखने लगा है. शहडोल प्रथम नगर आगमन पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार ने शनिवार को शहडोल पहुंचे जहां उन्होंने मोदी की अपील को आत्मसार करते हुए ई रिक्शा में कार्यकर्ताओं के साथ सवार होकर शहडोल नगर का भ्रमण किया जहां भाजपा कार्यालय पहुंचते ही भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा की अगुवाई में समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से श्री पवन पाटीदार जी का भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात भाजपा कार्यालय में ओबीसी मोर्चा की जिला बैठक को ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार ने समस्त कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने की एवं स्वागत उद्बोधन नव नियुक्त ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री राकेश कनौजिया ने दिया। इस अवसर पर जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, जैतपुर विधायक श्री जयसिंह मरावी, ब्यौहारी विधायक श्री शरद कौल, अमरकंटक विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री राजेंद्र भारती, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राम पटेल, श्री राव उदय प्रताप सिंह, संभागीय प्रभारी श्री सुशील राय, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्री शक्ति लक्षकार, पूर्व अध्यक्ष श्री रमाशंकर कुशवाहा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री महेश सराफ सहित पार्टी पदाधिकारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के समस्त ज्येष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post