विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में बोले सत्येन्द्र भूषण सिंह, 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का आह्वान
Junaid Khan - शहडोल। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शहडोल नगर के कमला नगर स्थित ‘अटल निलय’ जिला भाजपा कार्यालय में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का किया गया आयोजन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया है कि कार्यक्रम का शुभारंभ,,पं.दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं माँ भारती के चित्र पर माल्यार्पण, पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड बोर्ड के अध्यक्ष श्री सत्येंद्र भूषण सिंह मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे।तत्पश्चात सभी मंचासीन अतिथियों का भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।मंचासीन नेतृत्व,,, बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने की। इस दौरान मंचासीन तिथियां में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, जैतपुर विधायक श्री जयसिंह मरावी, व्योहारी विधायक श्री शरद कोल , अमरकंटक विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री राजेंद्र भारती, पूर्व विधायक प्रमिला सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह,एवं डॉक्टर एस सी त्रिपाठी सर्जन, समाजसेवी गोविंद जेठानी एवं राजेश्वर उदानियां, महामंत्री अमित मिश्रा, पुष्पेंद्र पटेल एवं मंच का सफल संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष कार्यक्रम सहसंयोजक श्री मनोज गुप्ता ने किया एवं आभार जिला कोषाध्यक्ष कार्यक्रम सहसंयोजक अमित गुप्ता बंटी द्वारा किया गया। सम्मेलन में प्रमुख रूप से प्रबुद्धजन एवं व्यवसायिक व व्यापारी बंधु एवं शिक्षक, डॉक्टर,अधिवक्ता, महिला शक्ति, पदाधिकारी, कार्यकर्ता गण विकसित भारत संकल्प सम्मेलन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विकसित भारत संकल्प सम्मेलन" में मुख्य वक्ता एवं मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम बोर्ड के अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र भूषण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश की सीमाओं को सुरक्षित बनाने, नक्सलवाद पर नियंत्रण, डिजिटल क्रांति को बढ़ावा देने तथा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।
उन्होंने कहा कि तीन तलाक जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त कर महिलाओं को न्याय दिलाने का कार्य किया गया है। किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन तथा आयुष्मान भारत योजना जैसी योजनाओं से आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचा है। श्री सिंह ने कहा कि देश में सड़क एवं आधारभूत संरचना के विकास से शहरों के बीच की दूरी कम हुई है और बिजली उत्पादन क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाने तथा श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण को भी सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समाज के सभी वर्गों, विशेषकर बुद्धिजीवियों को जनजागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने व्यापारियों एवं प्रबुद्ध जनों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के व्यक्तित्व पर कहा कि 4398 दिनों का यशस्वी नेतृत्व — राष्ट्र सेवा का स्वर्णिम अध्याय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 4398 दिनों के समर्पित, दूरदर्शी एवं जनकल्याणकारी; उनके नेतृत्व में युवाओं महिलाओं गरीब मजदूर किसानों एवं समाज के हर वर्ग को विकास को नई गति दिए और नए भारत का संकल्प लेकर जनकल्याणी योजनाओं के माध्यम से जनता को लाभ दिलाया। श्रीमती चपरा कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास,सुशासन, आत्मनिर्भरता, सांस्कृतिक गौरव और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता ने करोड़ों देशवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया है।उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ आपने विकसित भारत के संकल्प को जन-जन का संकल्प बनाया है।
