गुम हुए 12 मोबाइलों को किया गया दस्तयाब
Junaid Khan - शहडोल। अनुपपुर पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत मुराब द्वारा पूरे जिले में गुम हुए मोबाइल फोन को दस्तयाब कर उनके मालिकों को सुपुर्द करने के निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर व एसडीओपी कोतमा के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतमा रत्नाम्बर शुक्ल द्वारा गुम हुए मोबाइल फोनो को तलाश करने हेतु टीम बनाई गई । पुलिस टीम द्वारा साइबर सेल अनूपपुर की मदद से 12 मोबाइल फोन कीमती करीब 1.80 लाख रुपया को दस्तयाब कर आज दिनांक 01/06/26 को संबंधित मोबाइल फोन के मालिकों को सुपर्द किया गया । गुम हुए मोबाइल फोन मिलने पर संबंधित आवेदकों ने पुलिस की प्रशंसा करते हुए खुशी जाहिर की हैम उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतमा रत्नाम्बर शुक्ल के साथ प्रधान आरक्षक 173 अरविंद प्रताप सिंह , आरक्षक 556 राकेश सिंह,आरक्षक 384 नरेंद्र मश्राम,आरक्षक 301 महेश साहू ,साइबर सेल अनूपपुर से प्र.आर. राजेंद्र अहिरवार व आरक्षक पंकज मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
