धनपुरी हॉस्पिटल में 16 जून को रक्तदान शिविर,CMO ने की बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील
Junaid Khan - शहडोल। धनपुरी सोहागपुर मानवता की सेवा के लिए SECL सोहागपुर क्षेत्र केन्द्रीय चिकित्सालय, धनपुरी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। केन्द्रीय चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आदेश जारी कर बताया कि यह शिविर दिनांक 16 जून 2026, मंगलवार को अस्पताल परिसर में लगाया जाएगा। समय सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक स्थान केन्द्रीय चिकित्सालय, धनपुरी CMO ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे महान कार्य है। आपके द्वारा दान किया गया एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज, दुर्घटना पीड़ित या ऑपरेशन वाले रोगी के जीवन को बचा सकता है। आपकी छोटी सी मदद किसी को नया जीवन दे सकती है। अस्पताल प्रशासन और उनकी टीम ने सभी स्वस्थ कर्मचारियों, समाजसेवियों, अधिकारियों. श्रमिकों और क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें। स्लोगन रक्तदान - महादान, जीवनदान। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं। इस मुहिम में सहयोगी रामपुर बटुरा खुली खदान से राकेश कुमार गुप्ता. वर्कमैन इंस्पेक्टर .आफताब आलम. रंजीत सिंह.भागवत पांडेय. गजेन्द्र जयसवाल. प्रवेश जोगी. मनोज अब्राहम, मनोज गर्ग. अशरफ की रहेगी।

