सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत महिला एवं बाल सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत महिला एवं बाल सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित



Junaid Khan - शहडोल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के अंतर्गत आज जिले के विभिन्न महिला महाविद्यालयों, महिला स्व-सहायता समूहों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में महिला एवं बाल सुरक्षा विषयक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में पुलिस अधिकारियों द्वारा साइबर बुलिंग, ऑनलाइन मॉर्फिग, सोशल मीडिया सुरक्षा, ऑनलाइन शोषण से बचाव सहित बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा एवं ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े जोखिमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों को साइबर अपराधों से सतर्क रहने, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की तत्काल पुलिस एवं साइबर हेल्पलाइन पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

Previous Post Next Post