सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत जिले भर में साइबर चौपाल का आयोजन

सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत जिले भर में साइबर चौपाल का आयोजन 


Junaid Khan - शहडोल। सेफ क्लिक 2.0 अभियान के अंतर्गत दिनांक 28 जून 2026 को जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में साइबर जागरूकता के उद्देश्य से साइबर चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्राम पंचायतों में आयोजित साइबर चौपाल में सरपंच, सचिव, पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों की सक्रिय सहभागिता रही। पुलिस अधिकारियों द्वारा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय, संदिग्ध कॉल, फर्जी लिंक एवं ओटीपी साझा न करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध होने की स्थिति में त्वरित रिपोर्टिंग की प्रक्रिया, राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी देकर आमजन को सतर्क एवं जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

Previous Post Next Post