पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय ने जारी किया पीजी चतुर्थ सेमेस्टर का संशोधित टाइम टेबल, 30 जून से शुरू होंगी परीक्षाएं
Junaid Khan - शहडोल। 24 जून 2026 पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय, शहडोल (म.प्र.) द्वारा सत्र जून-2026 की परीक्षाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एम.एससी. , एम.एफ.एससी. और एम.एच.एससी. एल एल बी ,एल एल एम ,एम ए चतुर्थ सेमेस्टर सभी विषयों का संशोधित परीक्षा टाइम टेबल घोषित कर दिया है। यह टाइम टेबल नियमित (Regular), प्राइवेट (Private), एक्स (Ex) और एटीकेटी (ATKT) के सभी श्रेणी के छात्रों के लिए लागू होगा। विश्वविद्यालय द्वारा 22 जून 2026 को जारी किए गए आधिकारिक पत्र (क्रमांक: 469/REVISED PG IV SEM/EXAM/CONF/2026) के अनुसार, परीक्षाएं दोपहर के सत्र में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय और महत्वपूर्ण तिथियां विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, सभी परीक्षाएं दोपहर 12:00 बजे से लेकर अपराह्न 03:00 बजे के बीच आयोजित की जाएंगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित विषयों के प्रश्नपत्रों और तिथियों का मिलान अच्छी तरह से कर लें ताकि किसी भी तरह के भ्रम से बचा जा सके। अधिक विस्तृत जानकारी के लिए छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
