नगरीय क्षेत्रों में वर्षा जल निकासी हेतु नालियों से हटाए अतिक्रमण, कराए रोड मरम्मत-सासंद

नगरीय क्षेत्रों में वर्षा जल निकासी हेतु नालियों से हटाए अतिक्रमण, कराए रोड मरम्मत-सासंद


Junaid Khan - शहडोल। 22 जून 2026 जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक सांसद शहडोल संसदीय क्षेत्र श्रीमती हिमाद्री सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित की गई। सासंद ने केन्द्र सरकार द्वारा संचालित मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना,ग्रामीण एवं शहरी,प्रधानमंत्री जनधन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति अभियान, अजीविका परियोजना, खनिज प्रतिष्ठान मद , महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल जीवन मिशन,जल संसाधन विभाग, प्रधानमंत्री सड़क योजना सहित अन्य योजनाओं तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए की विभागों द्वारा निर्माणाधीन विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा के दौरान होने वाली संक्रामक बीमारियो की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य केंन्द्रो में डाॅक्टरो की व्यवस्था की जाये । जैतपुर, झीकबिजुरी तथा केशवाही में नवपदस्थ चिकित्सको की पदस्थापना की जाये। उन्होने वर्षा काल में नगरीय निकायों में बस्तियों में पानी भराव रोकने , साफ सफाई नदी और नालो से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत संचालित नल जल योजनाओ के व्यवस्थित संचालन तथा जिन स्थानों पर रेस्टोरेशन का काम किया जाना है शीघ्रता से पूर्ण किया जाये। बैठक में सासंद ने वाश आन व्हील कार्यक्रम की सराहना करते हुऐ कहा कि इस कार्यक्रम से जहां स्थानीय लोगो को रोजगार मिलेगा वही ग्रामीण क्षेत्रों में संस्थागत स्वच्छता को भी बढ़ावा मिलेगा। बैठक में संम्बधित विधानसभा क्षेत्रों के विधायको द्वारा क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा की गई। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शासन की विभिन्न योजनाओ के प्रगति की जानकारी दी। बैठक में विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी, जयसिंहनगर श्रीमति मनीषा सिंह, ब्यौहारी श्री शरद कोल, सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, श्री एम.पी.सिह, नगर पालिका एवं नगर परिषदो के अध्यक्ष तथा जनपद अध्यक्ष एवं दिशा समिति के सदस्य सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post