अवैध पशु परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही, 34 मवेशी एवं ट्रक जप्त

अवैध पशु परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही, 34 मवेशी एवं ट्रक जप्त


Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 23 जून 2026 की रात्रि में थाना गोहपारू पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक में बड़ी संख्या में भैंस एवं पड़वा लोड कर अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा ग्राम बन्नौधी के समीप घेराबंदी कर उक्त ट्रक को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर ट्रक में 10 नग भैंस एवं 24 नग पड़वा, कुल 34 मवेशी अत्यंत क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरे हुए पाए गए। पुलिस द्वारा परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहे जाने पर वाहन चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। मौके पर ट्रक चालक शहनवाज अहमद पिता इकबाल अहमद, उम्र 35 वर्ष, निवासी जिला प्रयागराज (उ.प्र.) तथा उसके सहयोगी राजेश रैदास पिता मचल रैदास, उम्र 28 वर्ष, निवासी अमझोर, थाना जयसिंहनगर, जिला शहडोल पाए गए। आरोपीगण बल्लू मुसलमान, निवासी कोतमा, जिला अनूपपुर (म.प्र.), मोहित सिंह, निवासी बुढ़ार, जिला शहडोल एवं वाहन स्वामी ट्रक क्रमांक UP96-AT-6738 की तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा ट्रक में लोड 34 मवेशी, अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये एवं आइसर ट्रक, अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये, कुल 14 लाख रुपये की संपत्ति जप्त की गई। बरामद मवेशियों को सुरक्षित रूप से गौशाला बन्नौधी में रखवाकर उनकी देखरेख हेतु सुपुर्द किया गया। उक्त मामले में आरोपीगण एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960, बी.एन.एस. तथा मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Previous Post Next Post