नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 4.12 ग्राम अवैध स्मैक ( ब्राउन शुगर) के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एस.डी.ओ.पी. कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतमा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 07 जून 2026 को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति स्मैक (ब्राउन शुगर) का अवैध रूप से विक्रय करने के लिए कोतमा लेकर आ रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी कोतमा रत्नाम्बर शुक्ल द्वारा एक विशेष पुलिस टीम गठित कर कलमूडी रेलवे अंडर ब्रिज के पास घेराबंदी कर आरोपी राहुल मांझी पिता भगवान दास मांझी निवासी वार्ड न. 8 कोतमा को पकड़कर तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से 4.12 ग्राम अवैध स्मैक (ब्राउन शुगर) मौके से बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी से बरामद मादक पदार्थ ब्राउन सुगर को विधिवत जप्त कर आरोपी थे विरूद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध दर्ज कर विवेचना में लिया है। आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह यह अवैध स्मैक जबलपुर से लाया था ।एवं कोतमा लाकर इसका विक्रय करने वाला था। आरोपी की निशानदेही पर आगे थी जांच पड़ताल जारी है। थाना प्रभारी कोतमा द्वारा एक पुलिस टीम जबलपुर के लिये भी रवाना की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतमा रत्नांबर शुक्ल के साथ सउनि विनय सिंह ,प्रधान आरक्षक रामखेलावन यादव,प्रधान आरक्षक संजीव त्रिपाठी, आरक्षक अभय त्रिपाठी एवं आरक्षक स्वदेश चौहान की भूमिका सराहनीय रही।
