पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्यवाही में 80 टन अवैध कोयला जप्त
Junaid Khan - शहडोल। जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना अमलाई पुलिस एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा ग्राम बटुरा स्थित गौशाला के पीछे मैदान में दबिश देकर कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान मौके से लगभग 80 टन अवैध खनिज कोयला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये है, जप्त किया गया। प्रारंभिक जांच में अवैध रूप से संग्रहित किए जाने की पुष्टि हुई। जप्तशुदा कोयले को नियमानुसार कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा इसमें संलिप्त व्यक्तियों की तलाश जारी है।
Tags
SHAHDOL
