यात्री वाहनो की फिटनेस जांच हेतु चलाएं अभियान-कलेक्टर
Junaid Khan - शहडोल। 08 जून 2026- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित की गई। कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में संचालित वाहनो की फिटनेस जांच हेतु अभियान चलाएं । बैठक में बताया गया कि राहगीर योजना के तहत अभी तक 04 प्रकरण तैयार किये गए है। कलेक्टर ने बैठक में ब्लैक स्पॉट का चिन्हाकन एवं परिशोधन, दुपहिया वाहनो की गति सीमा, शहडोल जिले के अंतर्गत अत्याधिक यातायात घनत्व वाले स्थानो पर वाहनो की टकराव एवं दुर्घटनाओ से बचाव की व्यवस्था, राहगीर योजना, प्रधानमंत्री राहत योजना-2.0, ई-चालान, हेलमेट की उपयोगिता, शहडोल नगर पालिका वाहनो की पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य बिदुंओ पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिषा निर्देष संबंधित अधिकारियो को दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, जिला परिवहन अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहें।
