जिले के 06 आरक्षकों को कार्यवाहक प्रधान आरक्षक का दिया गया प्रभार
Junaid Khan - शहडोल। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जिला शहडोल में रिक्त प्र०आर० (जी.डी.) पदों के विरुद्ध 06 पात्र आरक्षकों को कार्यवाहक प्रधान आरक्षक का प्रभार प्रदान किया गया है। प्रभार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में उमेश राठौर (चौकी केशवाही), अनिराज सिंह एवं सुजय कुमार मिश्रा (रक्षित केन्द्र), शोभनाथ यादव (थाना पपौध), रामकरण कोल (थाना जयसिंहनगर) तथा गया प्रसाद उद्दे (थाना यातायात) शामिल हैं। संबंधित कर्मचारियों को उनकी वर्तमान पदस्थापना पर ही कार्यवाहक प्रधान आरक्षक के रूप में पदस्थ किया गया है।
Tags
SHAHDOL
