हत्या के आरोपी को 24 घन्टे के अन्दर गिरप्तार करने पर मिली सफलता
Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 06.06.2026 को थाना गोहपारू क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लेदरा में एक महिला की हत्या की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना गोहपारू पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। प्रारंभिक जांच में मृतिका की पहचान माया यादव के रूप में हुई, जो अपने घर के कमरे में मृत अवस्था में पाई गई। घटना स्थल पर मृतिका के गर्दन में गंभीर चोट के निशान पाए गए। प्रकरण में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना गोहपारू में अपराध धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश हेतु विभिन्न संभावित स्थानों पर दबिश दी गई तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। सघन तलाश के आधार पर आरोपी कामता उर्फ लाला यादव पिता प्रेमलाल यादव, निवासी लेदरा, थाना गोहपारू को दिनांक 07.06.2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ कर वैधानिक कार्यवाही पूर्ण की गई। गिरफ्तारी उपरांत आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण कराकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी गोहपारू निरी. राजकुमार मिश्रा के नेतृत्व में सउनि. भागचन्द, सउनि. विद्यासागर, प्र.आर. राकेश शुक्ला, आर. अजीतकुमार यादव, आर. राजकुमार, दीपक साहू, मंगल तोमर, संजय बैगा का प्रकरण पर अहम भूमिका रही।
