छात्रों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं समाधान न हुआ तो होगा आंदोलन जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर
Junaid Khan - शहडोल। उमरिया 08 जून 2026 को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) जिला उमरिया के द्वारा शासकीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय उमरिया में संचालित बी.ए. टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी विषय के विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम कलेक्टर महोदय उमरिया को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में बताया गया कि महाविद्यालय में संचालित बी.ए. टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी विषय के लगभग 40 छात्र-छात्राएं गंभीर शैक्षणिक संकट का सामना कर रहे हैं। पूरे शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को नियमित कक्षाएं एवं विषय विशेषज्ञ शिक्षक उपलब्ध नहीं कराए गए जिसके कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हुई है। वर्तमान में विश्वविद्यालय की परीक्षाएं प्रारंभ हो चुकी हैं लेकिन उक्त विषय के विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म तक नहीं भरे जा रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों में भारी चिंता व्याप्त है। NSUI ने मांग की है कि बी.ए. टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी विषय के सभी विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म तत्काल भरे जाएं, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए तथा विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित रखने हेतु शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए।इस अवसर पर NSUI जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर ने कहा कि लगातार विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रशासन एवं महाविद्यालय प्रबंधन के समक्ष रखा गया लेकिन आज तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया। यदि समय रहते विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म नहीं भरे गए और उनके भविष्य के साथ हो रहे अन्याय को नहीं रोका गया, तो NSUI छात्र हित में उग्र लेकिन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। हम किसी भी छात्र का शैक्षणिक वर्ष बर्बाद नहीं होने देंगे और उनके अधिकारों की लड़ाई अंतिम समय तक लड़ते रहेंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान NSUI के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

