वारंटों की समीक्षा हेतु कोर्ट मोहर्रिर, समंस वारंट मददगार एवं चालान मुंशी की बैठक आयोजित
Junaid Khan - शहडोल। दिनाँक 14 जून 2026 को पुराने पुलिस कंट्रोल रूम, शहडोल में लंबित वारंटों की समीक्षा के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न न्यायालयों में पदस्थ कोर्ट मोहर्रिर, थानों के समंस वारंट मददगार एवं चालान मुंशी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव द्वारा न्यायालयीन कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए लंबित समंस एवं वारंट की त्वरित तामिली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि न्यायालय से प्राप्त समंस एवं वारंटों की समयबद्ध तामिली सुनिश्चित की जाए। साथ ही न्यायालयीन अभिलेखों का संधारण सुव्यवस्थित ढंग से करने तथा न्यायालय से प्राप्त आदेशों का तत्काल पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में वारंट सेल प्रभारी सउनि. सुरेश पाण्डेय, सी.सी.टी.एन.एस. से सउनि. लालमणी सिंह, रीडर लक्ष्मीनारायण द्विवेदी एवं आरक्षक मेलाराम भूमिया भी उपस्थित रहे।
