पार्षद ने किया आंगनबाड़ी में बच्चों का स्वागत
Junaid Khan - शहडोल। नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के आगमन का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद सिल्लू रजक ने बच्चों का टीका-चंदन कर अभिनंदन किया तथा उन्हें ट्रॉफी एवं बिस्किट वितरित कर प्रोत्साहित किया। पार्षद सिल्लू रजक ने बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी आने, शिक्षा प्राप्त करने तथा स्वस्थ एवं संस्कारित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बच्चों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं। बच्चे देश का भविष्य हैं, उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा एवं संस्कार दोनों आवश्यक हैं।

