कमिश्नर ने शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रो से आए लोगो की जनसुनवाई की
Junaid Khan - शहडोल। 23 जून 2026 कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत शहडोल संभाग के दूर-दराज के क्षेत्रो से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और उनके निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए। जनसुनवाई में शहडोल जिले के ग्राम विचारपुर निवासी सिम्मु बैगा ने सीमांकन की कार्यवाही करने, ग्राम पठारी निवासी संभलकिशोर साहू ने कृषि भूमि का पट्टा दिलाने, ग्राम सिंगापुर निवासी लल्लू विश्वकर्मा ने सीमांकन करने, ग्राम अमहाटोला निवासी सुनीता साकेत ने अनुकंपा नियुक्ति दिलाने,अनूपपुर जिले के ग्राम दुलरी निवासी अवैध निर्माण व बाउंड्री निर्माण को रुकवाने, ग्राम फुनुगा निवासी श्याम काली पटेल ने नक्शा सुधरवाने,उमरिया जिले के ग्राम देवगवा निवासी यूनुस खान ने कृषि कार्य हेतु खाद बीज उपलब्ध करवाने के संबंध में आवेदन दिए। कमिश्नर ने संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य आवेदकों ने भी अपनी शिकायतें एवं समस्याओं संबंधी आवेदन कमिश्नर को दिए। जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त विकास श्री मुद्रिका सिंह सहित संभाग स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
