आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर जिले के समस्त थानों में शांति समिति की बैठक आयोजित
Junaid Khan - शहडोल। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शहडोल जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। बैठकों में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं ताजिया कमेटियों के सदस्यों ने सहभागिता की। बैठक के दौरान उपस्थित नागरिकों से मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुरूप मनाने की अपील की गई। साथ ही जुलूस मार्ग, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Tags
SHAHDOL
