मोहर्रम को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी की अपील साफ-सफाई, बिजली, पेयजल एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग

मोहर्रम को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी की अपील साफ-सफाई, बिजली, पेयजल एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग


Junaid Khan - शहडोल। ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के राष्ट्रीय सचिव राशिद खान एवं जिला अध्यक्ष शान उल्ला खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मोहर्रम शरीफ का चांद नजर आने के बाद शहीद-ए-कर्बला हजरत इमाम हुसैन की याद में जिलेभर में 10 दिनों तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में तकरीर, लंगर, अखाड़ों का प्रदर्शन तथा ताजिया जुलूस प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे। कमेटी पदाधिकारियों ने शासन-प्रशासन से अपील की है कि शहडोल जिले के शहडोल, सोहागपुर, धनपुरी, बुढार, सिंहपुर, गोहपारू, ब्यौहारी सहित सभी स्थानों पर, जहां-जहां मोहर्रम के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहां पर्याप्त पुलिस सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही ताजिया एवं जुलूस मार्गों पर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएं तथा विद्युत लाइनों को सुरक्षित एवं चिन्हित कराया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा दुर्घटना की संभावना न रहे। ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने मुस्लिम समाज से भी अपील की है कि मोहर्रम के सभी धार्मिक कार्यक्रम शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आयोजित करें तथा आपसी भाईचारे, सहयोग, सौहार्द और अनुशासन के साथ इस पवित्र पर्व को शांतिपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से मनाकर सामाजिक एकता का संदेश दें।

Previous Post Next Post