कलेक्टर ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Junaid Khan - शहडोल। 07 जून 2026:- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छतवई परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा। जिले में चलाए जा रहे "एक पेड़ मां के नाम" अभियान में जिले के नागरिक बढ़ चढ़कर सहभागी बने एवं कम से कम एक पौधे का रोपण अवश्य करें और उन्हें सुरक्षित करने का संकल्प ले। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा, प्राचार्य अर्चना खरे सहित अन्य लोगों ने भी विद्यालय परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपना अमूल्य योगदान दिया।
