रक्तदान,मानवता की सबसे बड़ी सेवा,रक्त मेरा जीवन तेरा
Junaid Khan - शहडोल। आज IMA जबलपुर में रक्तदाता सम्मान समारोह” का आयोजन NSCB मेडिकल कॉलेज, विक्टोरिया ब्लड बैंक, एल्गिन ब्लड बैंक एवं अपोलो हॉस्पिटल, जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर जबलपुर कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह, NSCB डीन डॉ. नवनीत सक्सेना, CMHO डॉ. नवीन कोठारी एवं IMA की अध्यक्षा डॉ. शर्मा जी की उपस्थिति में मुझे 37 बार रक्तदान करने पर स्मृति चिन्ह भेंट कर “रक्तवीरांगना सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी रक्तदाताओं, समाजसेवियों और विशेष रूप से उन नारी शक्तियों का सम्मान है जो निस्वार्थ भाव से रक्तदान कर किसी अनजान व्यक्ति के जीवन में आशा की किरण बनती हैं। रक्तदान केवल रक्त की कुछ बूंदें देना नहीं, बल्कि किसी को जीवन का अमूल्य उपहार देना है। सभी का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद। आप सभी के स्नेह, शुभकामनाओं, आशीर्वाद और निरंतर सहयोग ने इस सम्मान को मेरे लिए और भी विशेष बना दिया है। आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है, जो मुझे रक्तदान, थैलेसीमिया एवं सिकल सेल जागरूकता तथा मानव सेवा के कार्यों में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। आइए, हम सभी मिलकर रक्तदान को एक जनआंदोलन बनाएं, ताकि रक्त के अभाव में किसी भी व्यक्ति की जीवन-डोर न टूटे। यदि हम किसी के लिए प्रेरणा बन जाएं, किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकें और किसी को नया जीवन दे सकें, तो यही हमारे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है। पुनः आप सभी का हृदय से आभार।
