विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर समर कैम्प प्रतिभागियों ने बनाई रंगोली, लोंगो को किया गया जागरूक
Junaid Khan - शहडोल। उमरिया विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में युवा टीम उमरिया द्वारा मां बिरासिनी क्रिकेट स्टेडियम बिरसिंहपुर पाली में आयोजित समर कैंप के दौरान कैम्प प्रतिभागियों को तंबाकू और तंबाकू युक्त उत्पाद से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।प्रतिभागियों से कहा गया कि अपने परिवार वालों को भी तंबाकू की लत से दूर रखें।विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों से तंबाकू वाले पदार्थों का सेवन नहीं करने के लिए कहा गया। इसके साथ ही अपने मित्रों और परिवार वालों को भी जागरूक करने के लिए कहा गया।कार्यक्रम में कैंप प्रतिभागियों ने ऐतिहासिक सगरा तालाब के तट पर रंगोली के माध्यम से नशे की लत से दूर रहने का संकल्प लिया।तंबाकू छोड़ने के लिए लोगों को जागरूक व प्रेरित करने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। टीम संयोजक हिमांशु तिवारी ने कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस हर साल 31 मई को मनाया जाता है। लोगों को मादक पदार्थों, नशीली दवाइयां, शराब और विभिन्न प्रकार के नशे से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाता है।समर कैंप के प्रतिभागियों को नशे की गत से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की इस वर्ष की थीम युवाओं एवं बच्चों को तंबाकू तथा निकोटीन उत्पादों के भ्रामक आकर्षण से बचाने का संदेश देती है। तंबाकू एवं निकोटीन का सेवन कैंसर, हृदय रोग, श्वसन रोग, टीबी सहित अनेक गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है।इसका मुख्य उद्देश्य समाज, युवाओं और बच्चों को तंबाकू से बने उत्पादों के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, टीवी, ह्रदय रोग आदि से बचाव के लिए जन जागृति लाना है।उन्होंने कहा कि तम्बाकू सेवन से हो रहे सेहत के नुकसान पर लगातार चिंताएं व्यक्त की जा रही है। इसके कारण सेहत और पर्यावरण दोनों का ख़तरा बढ़ रहा है। इसके सेवन से मुंह, गाल और जीभ का कैंसर होने का खतरा बना रहता है। इस मौके पर संस्था की छात्राओं ने विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर लोंगो को जागरूक करने के लिए प्रतिभागियों ने शानदार रंगोली बनाया। इस दौरान युवा हिमांशु तिवारी,नेहा सिंह,राहुल सिंह,श्रीराम तिवारी, श्रद्धा सिंह परिहार, अभिनव द्विवेदी,सानिया सिंह,रुद्र प्रधान,चारवी तिवारी,भक्ति सिंह परिहार,स्नेहा सिंह,दिशा पाठक,आँचल तिवारी,दीप्ति सिंह,मानवी सिंह,अतिव्य रजक,पूर्वी तिवारी व सभी उपस्थित रहे।
