कलेक्टर ने प्रयोगशाला परिचायक के पद हेतु अमन को सौंपा नियुक्ति पत्र

कलेक्टर ने प्रयोगशाला परिचायक के पद हेतु अमन को सौंपा नियुक्ति पत्र 


Junaid Khan - शहडोल। 23 जून 2026 कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में वार्ड क्रमांक 27, सिंहपुर रोड, शहडोल निवासी श्री अमन अली को प्रयोगशाला परिचायक के पद हेतु अनुकम्पा नियुक्ति पत्र सौंपा। कलेक्टर ने उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, लगन एवं समर्पण भाव से करने की समझाइश देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा, सहायक संचालक खेल रईस अहमद, अनवर अली एवं (पीटीआई) मोहम्मद अब्बास उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि बुढार विकासखंड के शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय बिरुहुली में पदस्थ सहायक शिक्षक स्वर्गीय श्री अनवर अली का सेवाकाल के दौरान आकस्मिक निधन हो गया था।

Previous Post Next Post