रोटरी क्लब शहडोल द्वारा किया गया वृक्षारोपण
Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 30 जून 2026 को ग्राम एताझर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में रोटरी क्लब शहडोल के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार गुप्ता द्वारा अपने कार्यकाल के अंतिम दिवस पर हनुमान मंदिर में पूजा अर्चन कर मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के वृक्षों के रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें रोटरी क्लब के अजय विजरा , प्रकाश गुप्ता,अनिल मोर, सत्येंद्र सोनी, गोपाल शर्मा, संजय गुप्ता डॉक्टर अभिषेक गर्ग ,ऋतुराज गुप्ता, गिरीश श्रीवास्तव सचिव विनोद प्रधान ,दीनदयाल केसरवानी आदि रोटेरियन एवं एवं महिला रोटेरियन श्रीमती अनुपमा गुप्ता,मंजू गुप्ता,कांता गुप्ता,आदि उपस्थित होकर उन सभी के द्वारा एक पेड़ मां के नाम पर्यावरण के संरक्षण हेतु वृक्षारोपण किया गया इस्लाम कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी सुशील शर्मा,सुभाष द्विवेदी एवं ग्राम के सरपंच और मंदिर ट्रस्ट के सभी सहयोगियों का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ था। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी रोटरी क्लब के द्वारा माध्यमिक शाला गोरतरा के स्कूल परिसर में करीब 100 फलदार पौधे लगाए गए थे अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता द्वारा मंदिर परिषद में स्वयं के पैसे से आमजन की सुविधा हेतु चार नग सीमेंटेड बेंच लगवाए जाने की घोषणा भी की गई तथा अध्यक्ष द्वारा संपूर्ण कार्यकाल में सदस्यों द्वारा किए गए प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग हेतु सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

