जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश 


Junaid Khan - शहडोल। 30 जून 2026 शहडोल एवं रीवा संभाग के क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ.जीएस परिहार ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय की सभागार में प्राइवेट नर्सिंग होम संचालकों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए की शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार निजी अस्पतालों का संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड योजना के तहत मरीजों को चिन्हित अस्पतालों में नि:शुल्क उपचार सुनिश्चित किया जाए आयुष्मान कार्डधारकों से किसी प्रकार का शुल्क न लिए जाएं। क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य ने जिला चिकित्सालय शहडोल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ शिल्पी सराफ सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post