पुलिस की क्राइम मीटिंग संपन्न, कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की समीक्षा की गई

पुलिस की क्राइम मीटिंग संपन्न, कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की समीक्षा की गई


Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री रामजी श्रीवास्तव द्वारा 30 जून 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम में मासिक क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित अपराधों, न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने वाले चालानों, मर्ग प्रकरणों, लंबित वारंटों, लंबित शिकायतों एवं सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त लंबित चोरी, लूट एवं डकैती के प्रकरणों में शीघ्र विवेचना पूर्ण कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं संपत्ति की बरामदगी सुनिश्चित करने, माइनर एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में वृद्धि, महिला संबंधी अपराधों की संवेदनशीलता एवं गंभीरता से विवेचना करने तथा ई-एफआईआर एवं गुम इंसान प्रकरणों के शीघ्र निराकरण की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराधों के त्वरित निराकरण, प्रभावी पुलिसिंग, जन शिकायतों के समयबद्ध समाधान एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें।

Previous Post Next Post