राज्यसभा चुनाव में चुनाव आयोग द्वारा की गई बेईमानी एवं पक्षपात के विरोध में एनएसयूआई ने किया चुनाव आयोग का पुतला दहन
Junaid Khan - शहडोल। विगत दिनों संपन्न राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की अधिकृत उम्मीदवार सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन नियमों एवं स्थापित प्रक्रियाओं के विपरीत निरस्त किए जाने के विरोध में आज एनएसयूआई शहडोल द्वारा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय अवस्थी के मार्गदर्शन में एवं एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी के नेतृत्व में स्थानीय गांधी चौक पर चुनाव आयोग का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर अजय अवस्थी ने कहा कि राज्यसभा निर्वाचन प्रक्रिया में जिस प्रकार का पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया गया है, उससे देश की लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हुए हैं। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक परंपराओं की अनदेखी कर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में हुई इस कार्रवाई से देशभर के युवाओं, छात्रों एवं लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले नागरिकों में गहरा आक्रोश है। चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था से निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली की अपेक्षा की जाती है,किंतु हालिया घटनाक्रम ने उसकी विश्वसनीयता को आघात पहुंचाया है। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान विरोध प्रदर्शन में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के समर्थन में नारेबाजी करते हुए चुनाव आयोग से निष्पक्षता बनाए रखने तथा पूरे मामले की पारदर्शी जांच की मांग की। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय अवस्थी,नीरज द्विवेदी,अनुज मिश्रा,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी,कुलदीप निगम,सबी खान बंटी,प्रीतम सोनी,अजीत सोनी,हीरालाल प्रजापति,सतनारायण साहू,प्रमोद जैन, रामनरेश तिवारी,आशीष त्रिपाठी, गोविंद प्रजापति, विष्णु गौतम,अमन तिवारी,शुभम सोंधिया,मोशीन खान,मुशरान खान,मान्या,ओम कृतेंद्र,अजय बैगा,साहिल अरमान, सुमित,अभय,मोहित,हर्षित श्रीवास्तव, कृष्णा साहू, ओमसाहू ,महानंद,अर्पित सेन, पीयूष सिंह,सत्यम,सुमित,दीपक,रॉकी विवेक ,सरवन,महेंद्रअविनाश,शिवांशु साहू ,आशु सिंह ,योगेश साहू ,समीर पांडे,अरमान,प्रवीण यादव ,महेन्द्र बैगा,नावेद आलम,आशीष गोले,शिवम गौस्वामी,इब्राहिम ख़ान, विवेक बर्मन, गोल्डी,सचिन चौधरी, अखिलेश सिंह,गज्जू,आर्यन,निखिल, कुलदीप यादव,दानिश रज़ा,अज़हर ख़ान, दानिश अंसारी,अहेद,युग राजपूत,जन्नू सहित काफी संख्या में एनएसयूआई के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

