रास्ता रोककर अवैध वसूली एवं मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रास्ता रोककर अवैध वसूली एवं मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार


Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 17.06.2026 को रात्रि में फरियादी संतोष नामदेव पिता गणेश नामदेव, उम्र 57 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05, पुरानी बस्ती, थाना बुढार ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। रास्ते में आयुष सिंह उर्फ बावला ने उसका रास्ता रोक लिया और शराब पीने के लिए की मांग करने लगा। फरियादी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे उसे शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई तथा जान से मारने की धमकी भी दी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बुढार में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी बुढार द्वारा आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश कर आरोपी आयुष सिंह उर्फ बावला को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपराध करना स्वीकार किया। तत्पश्चात आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्यवाही में एसडीओपी धनपुरी श्री विकाश पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बुढार निरी. विनय सिंह गहरवार के निर्देशन में सउनि ज्ञानेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक शरद, प्रधान आरक्षक दशरथ, महिला प्रधान आरक्षक बसंता एवं आरक्षक कृष्णा की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post