अपर कलेक्टर ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रो से आएं लोगो की सुनीं समस्या एवं शिकायतें
Junaid Khan - शहडोल। 23 जून 2026 कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सोन सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह एवं श्रीमती मिनिषा पाण्डेय ने जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्राम कोटमा निवासी शिवाकान्त ढीमर ने बाबू तालाब लीज विवाद संबंधी आवेदन, वार्ड नम्बर 13 अमलाई निवासी आकाश गुप्ता ने आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आवेदन, नगर पालिका परिषद धनपुरी में पदस्थ सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सेमलू बैगा ने परस्पर सहमति स्थानांतरण में अनियमितता संबंधी शिकायत पत्र जनसुनवाई में दिए। अपर कलेक्टर ने सभी प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित करते हुए शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
