मोहर्रम के अवसर पर दास्तान-ए-कर्बला,जलसे का आयोजन

मोहर्रम के अवसर पर दास्तान-ए-कर्बला,जलसे का आयोजन


Junaid Khan - शहडोल। शहर की पुरानी बस्ती स्थित रेलवे नूरी मस्जिद ग्राउंड में मोहर्रम के पवित्र अवसर पर दास्तान-ए-कर्बला जिक्र-ए-इमाम-ए-हुसैन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक जलसा 1 मोहर्रम से 9 मोहर्रम तक प्रतिदिन इशा की नमाज़ के बाद आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सैय्यद आलमनगीर अशरफ (किछौछा मुकद्दसा, उत्तर प्रदेश) शिरकत करेंगे और कर्बला की शहादत, इमाम हुसैन की कुर्बानी तथा इस्लामी शिक्षाओं पर रोशनी डालेंगे। साथ ही मौलाना अशरफी निजामी पिपरी और हजरत हस्सान रज़ा कादरी भी अपने बयान पेश करेंगे। आयोजकों के अनुसार, यह जलसा समाज में अमन, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देने के उद्देश्य से रखा गया है। 10 रोज़ा पर विशेष आम लंगर का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी धर्मों के लोगों को आमंत्रित किया गया है।कार्यक्रम का आयोजन फिजा आजाद खिदमत-ए-खल्क कमेटी, पुरानी बस्ती शहडोल द्वारा किया जा रहा है। आयोजक समिति ने शहडोलवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Previous Post Next Post