कमिश्नर ने शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रो से आए लोगो की जनसुनवाई की
Junaid Khan - शहडोल। 30 जून 2026- कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत शहडोल संभाग के दूर-दराज के क्षेत्रो से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और उनके निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए। जनसुनवाई में अनूपपुर जिले के ग्राम गोरसी निवासी मुखीराम कोल ने खेत तालाब निर्माण में किए गए कार्य का भुगतान करानेशहडोल जिले के ग्राम पिपरिया निवासी संजू चौधरी ने भूमिका सीमांकन कराने,उमरिया जिले के ग्राम देवगांव निवासी यूनुस खान ने विद्युत प्रवाह हेतु कार्यवाही करने, ग्राम चंदिया निवासी ललन सिंह ने भूमि पर कब्जा हटवाने के संबंध में आवेदन दिए। कमिश्नर ने संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य आवेदकों ने भी अपनी शिकायतें एवं समस्याओं संबंधी आवेदन कमिश्नर को दिए। जनसुनवाई में संभाग स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
