नीट परीक्षार्थियों के भविष्य को रेलवे का संबल,SECR की 'स्पेशल' पहल से आसान हुआ मंजिलों का सफर, प्रशासन की मुस्तैदी ने जीती छात्र-अभिभावकों की वाहवाही

नीट परीक्षार्थियों के भविष्य को रेलवे का संबल,SECR की 'स्पेशल' पहल से आसान हुआ मंजिलों का सफर, प्रशासन की मुस्तैदी ने जीती छात्र-अभिभावकों की वाहवाही


Junaid Khan - शहडोल। देश की सबसे प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण नीट (NEET 2026) परीक्षा में शामिल होने जा रहे देश के नौनिहालों के भविष्य को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए इस बार प्रशासन और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने जो संवेदनशीलता दिखाई है, उसने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। अक्सर परीक्षाओं के दिनों में ट्रेनों में मारामारी, टिकट न मिलने की बेबसी और स्टेशनों पर भटकते परीक्षार्थियों की जो तस्वीरें विचलित करती थीं, उन्हें इस बार प्रशासन की दूरदर्शिता ने पूरी तरह बदल कर रख दिया है। प्रशासन और रेल प्रबंधन के आला अधिकारियों ने परीक्षार्थियों की सहूलियत को सर्वोपरि रखते हुए न केवल धड़ाधड़ स्पेशल मेमू पैसेंजर ट्रेनें पटरी पर उतार दी हैं, बल्कि नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोचों का ऐसा अभूतपूर्व प्रबंधन किया है, जिसने छात्रों के सफर को तनावमुक्त और आरामदायक बना दिया है। प्रशासन के इस छात्र-हितैषी और सराहनीय कदम की चहुंओर प्रशंसा हो रही है, और पीड़ित परिवारों के चेहरों पर परीक्षा की चिंता के बीच राहत की मुस्कान तैर गई है। अभूतपूर्व टाइम-टेबल और मुस्तैदी, यहाँ-यहाँ रुकेंगी ट्रेनें: रेलवे द्वारा जारी किए गए पुख्ता ब्लूप्रिंट के अनुसार, 20 और 21 जून को कोरबा-दुर्ग के बीच 4 विशेष मेमू पैसेंजर ट्रेनें सीधे तौर पर छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुँचाने और वापस लाने का जिम्मा संभाल रही हैं। गाड़ी संख्या 06801 कोरबा-दुर्ग मेमू 20 जून को सुबह 10 बजे कोरबा से खुलकर शाम 16:15 बजे दुर्ग पहुँच रही है, तो वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 06802 दुर्ग-कोरबा मेमू उसी दिन शाम 19:05 बजे दुर्ग से रवाना होकर परीक्षार्थियों की घर वापसी सुनिश्चित कर रही है। ठीक इसी तरह, 21 जून को गाड़ी संख्या 06803 कोरबा-दुर्ग मेमू सुबह 04 बजे और गाड़ी संख्या 06804 दुर्ग-कोरबा मेमू शाम 19:05 बजे दौड़ रही है। इन ट्रेनों का ठहराव चांपा, जांजगीर नैला, अकलतरा, बिलासपुर, रायपुर और भलाई पावर हाउस जैसे प्रमुख हब में दिया गया है ताकि कोई भी छात्र छूटे नहीं।

इतना ही नहीं, रेलवे ने 21 जून को हसदेव एक्सप्रेस का दुर्ग तक अस्थायी विस्तार कर 18250 कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस को रायपुर से सुबह 10.45 बजे चलाकर 11.45 बजे दुर्ग पहुँचाने का सफल प्रयोग किया है, जिसकी वापसी (18251) दुर्ग से शाम 16.30 बजे होगी। छिंदवाड़ा से इतवारी के लिए भी गाड़ी संख्या 08823 मेमू स्पेशल 21 जून को शाम 18 बजे चलकर रात 22.50 बजे इतवारी पहुँचकर छात्रों को बड़ी राहत दे रही है। इसके साथ ही, 10 प्रमुख ट्रेनों में 40 अतिरिक्त जनरल कोच जोड़कर प्रशासन ने साबित कर दिया है कि यदि इच्छाशक्ति मजबूत हो तो व्यवस्थाएं कभी बाधा नहीं बनतीं। बिलासपुर-रीवा, टाटा-इतवारी और टाटा-बिलासपुर जैसी महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों में 2-2 अतिरिक्त कोच 19 से 23 जून तक लगाए गए हैं, जिसने इस पूरे अंचल के परीक्षार्थियों के सफर को बेहद सुगम बना दिया है। प्रशासन का यह 'कमांड एंड कंट्रोल' मॉडल वास्तव में बधाई का पात्र है।

Previous Post Next Post