डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर धनपुरी में विशाल भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का किया गया आयोजन

डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर धनपुरी में विशाल भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का किया गया आयोजन



Junaid Khan - शहडोल। भारतीय जनता पार्टी जिला शहडोल के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा की अध्यक्षता में सोमवार को शहडोल जिले के धनपुरी नगर की इंदौर स्टेडियम के सामने परिस में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया सम्मेलन का शुभारंभ अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री कैलाश जाटव, उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा शहडोल संभाग प्रभारी श्री गौरव सिरोठिया, विधायक श्री जयसिंह मरावी, विधायक श्री शरद कोल, पूर्व विधायक श्रीमती प्रमिला सिंह, नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी सरावगी, मौसमी केवट, राजन गुप्ता ,नगर पालिका अध्यक्ष रविंदर कौर छाबड़ा, जिला उपाध्यक्ष संतोष लोहानी, गिरधर प्रताप सिंह, महामंत्री अमित मिश्रा, कविता सिंह मंचासीन रहे एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष दौलत मनमानी ने किया एवं आभार धनपुरी नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती रविंद्र कौर छावड़ा ने किया। मुख्य अतिथि श्री कैलाश जाटव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में 'एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान' का विरोध करते हुए राष्ट्रीय एकता के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने जिस अखंड भारत और सशक्त राष्ट्र का सपना देखा था, वह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता होने पर हम सभी को गर्व होना चाहिए। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता वर्ष के 365 दिन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से संगठन के लिए कार्य करता है। यही कारण है कि एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत और योग्यता के बल पर सर्वोच्च दायित्व तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। केंद्र की मोदी सरकार एवं मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार जनहित में लगातार कार्य कर रही है। यदि किसी कार्य में समय लगता है तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है। सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना होगा। विधायक जयसिंह मरावी ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की जिन्होंने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में जन्म लेकर और धारा 370 को हटाने के लिए कश्मीर तक संघर्ष का बिगुल बजाकर नेहरू और इंदिरा गांधी सरकार को हिला दिया। उन्होंने कहा डॉक्टर मुखर्जी जी ने राष्ट्रवाद का संकल्प लेकर आगे बढ़ने का काम किया है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित और समृद्ध भारत की कल्पना को लेकर के कश्मीर से धारा 370 को उखाड़ फेंक कर सम्मान नागरिकता का काम कर कश्मीर की जनता को न्याय दिलाने का कार्य किया। विधायक श्री शरद कोल ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रद्धेय श्यामा प्रसाद ने राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके आदर्श, संघर्ष और बलिदान प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाते हुए सेवा, सुशासन तथाा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मज़बूत करें। सम्मेलन में उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी अपने उद्बोधन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post