गौवंश को न्याय दिलाने की मांग,अटल कामधेनु गौसेवा संस्थान टीम ने वाहन क्रमांक MP18 ZE 6089 के विरुद्ध दर्ज कराई शिकायत

गौवंश को न्याय दिलाने की मांग,अटल कामधेनु गौसेवा संस्थान टीम ने वाहन क्रमांक MP18 ZE 6089 के विरुद्ध दर्ज कराई शिकायत 


Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 06 जुलाई 2026 की रात्रि लगभग 12:15 बजे रीवा होटल के पास एक काले रंग की क्रेटा कार (वाहन क्रमांक MP18 ZE 6089) द्वारा एक बछिया को कुचल दिए जाने की घटना सामने आई है, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार घटना के बाद वाहन चालक मौके से चला गया। इस गंभीर घटना को संज्ञान में लेते हुए अटल कामधेनु गौसेवा संस्थान टीम द्वारा संबंधित थाना में लिखित शिकायत प्रस्तुत कर वाहन क्रमांक MP18 ZE 6089 के आधार पर चालक की पहचान कर उसके विरुद्ध निष्पक्ष जांच एवं उचित वैधानिक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। हम जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से आग्रह करते हैं कि घटना से संबंधित CCTV फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी नागरिकों से भी अपील है कि यदि इस घटना से संबंधित कोई फोटो, वीडियो, CCTV फुटेज या अन्य विश्वसनीय जानकारी उनके पास उपलब्ध हो, तो उसे संबंधित पुलिस अधिकारियों को उपलब्ध कराकर जांच में सहयोग करें। गौवंश की रक्षा करना हम सभी का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है। दोषी चाहे कोई भी हो, उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई होना आवश्यक है।

Previous Post Next Post