हिंदू जन जागरण समिति की बैठक संपन्न,17 अगस्त (नागपंचमी) को निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा

हिंदू जन जागरण समिति की बैठक संपन्न,17 अगस्त (नागपंचमी) को निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा


Junaid Khan - शहडोल। हिंदू जन जागरण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज होटल कृष्ण, गांधी चौक, शहडोल में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 17 अगस्त, नागपंचमी के अवसर पर आयोजित होने वाली विशाल कांवड़ यात्रा की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक में समिति के सदस्य अमित गुप्ता, सिल्लू रजक, रब्बू सिंह,अरुण पटेल, राजेश अग्रवाल, संदीप शुक्ला, नीरज जायसवाल, लच्छू हलवाई, विज्जू अवस्थी, रौबीन श्रीवास्तव , हरिकिशन साहू, आशीष कुशवाहा, रवि सोंधिया , शनि गुप्ता, हर्ष तिवारी,उमेश रजक,सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि विशाल कांवड़ यात्रा बाढ़ गंगा से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नगर भ्रमण करेगी तथा बूढ़ी माई मंदिर में इसका समापन होगा। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने हेतु शामिल होंगे। हिंदू जन जागरण समिति ने समस्त शिवभक्तों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में कांवड़ यात्रा में सहभागिता कर धर्म, संस्कृति एवं सनातन परंपरा के इस पावन आयोजन को सफल बनाएं।

Previous Post Next Post