वार्ड नंबर 19 में लगे सार्वजनिक टूटे नल एवं पाइपलाइन का कराया गया सुधार कार्य

वार्ड नंबर 19 में लगे सार्वजनिक टूटे नल एवं पाइपलाइन का कराया गया सुधार कार्य 


Junaid Khan - शहडोल। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड घरौला मोहल्ला वार्ड नंबर 19 में लगे सार्वजनिक टूटे नल एवं पाइपलाइन का कराया गया सुधार कार्य मनोनीत पार्षद विनय केवट ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजाना की तरह सुबह-सुबह घरौला मोहल्ला वार्ड नंबर 19 में भ्रमण के दौरान वार्ड वासियों ने अवगत कराया की पिछले कई महीनो से सार्वजनिक नल से पानी की सप्लाई सही से नहीं आ रही है एवं यहां का नल भी आसामाजिक तत्व द्वारा तोड़ दिया गया है वार्ड वासियों की समस्या को सुनते हुए तत्काल नगर पालिका के संबंधित विभाग के कर्मचारियों को अवगत कराकर नल की मेन सप्लाई पाइपलाइन की साफ सफाई कराई गई साथ ही टूटे हुए सार्वजनिक नल का सुधार कर भी तत्काल कराया गया एवं वार्ड में भ्रमण के दौरान वार्ड वासियों ने बताया कि लगातार बारिश होने से वार्ड में कई जगह की नालिया उफान पर है जिस पर वार्ड के सफाई कर्मियों को अवगत कराते हुए तत्काल नाली की सफाई एवं वार्ड में फैले हुई कचरे की साफ सफाई कराई गई।

Previous Post Next Post