नगरपालिका धनपुरी के इनडोर स्टेडियम में आयोजित हुआ "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" जन-जागरूकता कार्यक्रम

नगरपालिका धनपुरी के इनडोर स्टेडियम में आयोजित हुआ "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" जन-जागरूकता कार्यक्रम 



Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में संचालित"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0"जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज नगर पालिका धनपुरी के इनडोर स्टेडियम में व्यापकजन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालक हायर सेकेंडरी स्कूल धनपुरी, गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल धनपुरी एवं रेड रोज स्कूल धनपुरीके छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके अतिरिक्त जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय नागरिकों सहित लगभग 1000 लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों एवं नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। सभी से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशे के विरुद्ध जागरूक करने का आह्वान किया गया। साथ ही उपस्थित सभी लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। शहडोल पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

Previous Post Next Post