जिला न्यायालय शहडोल में सी.आई.एस. एवं साइबर सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जिला न्यायालय शहडोल में सी.आई.एस. एवं साइबर सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित 


Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 24 जुलाई 2026 को जिला न्यायालय शहडोल मेंसी.आई.एस. (Court Information System) एवं साइबर सुरक्षाविषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों एवं न्यायालयीन कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। प्रशिक्षण के दौरान साइबर अपराधों के वर्तमान स्वरूप, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग, साइबर सुरक्षा के आवश्यक उपायों तथा संवेदनशील डिजिटल जानकारी की सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता एवं तकनीकी दक्षता को बढ़ाना तथा डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग को प्रोत्साहित करना रहा।

Previous Post Next Post